April 25, 2024

भाईदूज पर स्लम की महिलाओं ने केबिनेट मंत्री का किया तिलक

Faridabad/ Alive News :  हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्लम क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की सैकड़ों बहनो से तिलक लगवाया और बहनो को उपहार में साडिय़ां वितरित की। इतना ही नहीं मंत्री विपुल गोयल ने बहनों को इलाके की मूलभूत सुविधाओं के लिए करोड़ो रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यो का मौखिक रूप से शुभारम्भ करने की बात भी कही और विकास कार्य जल्द शुरू करने की बात कहीं।

वहीं केबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा भाई दूज का त्यौहार मनाने और उनकी हर समस्या दूर करने का वायदा करने पर स्लम क्षेत्र की बहनों ने मंत्री विपुल गोयल की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में गोयल ने सभी को भाईदूज की शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्होंने आज हर साल की तरह अपनी बहनो के साथ भईया दूज का त्यौहार मनाया है।

उन्होंने कहा कि यह बहने स्लम क्षेत्र की नहीं बल्कि उनके परिवार की ही सदस्य है और वह इन बहनो के साथ तबसे हर त्यौहार मनाते आ रहे जब वह विधायक भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याएं जल्द समाप्त होंगी।