April 25, 2024

सामाजिक समरसता मंच ने मनाया गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकोशोत्सव

Faridabad/Alive News : नाहर सिंह पार्क, सैक्टर 3ए में गुरू गोविंद सिंह की 351वीं जयंती मनाने का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ सह प्रान्त सम्पर्क प्रमुख गंगाशंकर तथा बल्लभगढ़ संघचालक डॉ. चंद्रशेखर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री गंगा शंकर द्वारा मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। तथा कई समुदाय के लोगो ने इस मे बढ-चढ कर भाग लिया। अध्यक्ष मंजीत सिख समाज, विक्रांत सिंगला,वैश्य समाज सुदीश यादव पूर्वांचल समाज और सुरेंद्र बबली ब्राह्मण समाज, जितेन्द्र सिंह सम्मलित हुए।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगो और बाहर से आए सभी लोगो ने भारत माता और गुरू गोविंद सिंह जी के चरणों मे पुष्प अर्पित करें तथा सभी लोगो ने प्रसाद ग्रहण करा।