March 29, 2024

सभी के लिए समाज सर्वोपरि : अश्वनी चौपड़ा

Faridabad/Alive News : अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति पंजाबी सभा द्वारा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अश्वनी चौपड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राम आहूजा, उपाध्यक्ष धर्मसागर, सेना के प्रधान डॉ. लवकेश टुटेजा का नगर निगम सभागार में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा एवं सरपरस्त अश्वनी त्रिखा, आर.एस.गांधी, आईएमए के प्रधान सुरेश अरोडा, विष्णू सूद, अशोक ढल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीर जगन्नाथ द्वारा की गयी।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सांस्कृतिक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राधा नरूला, चेयरमैन प्रेम दीवान, शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान, युवा चेयरमैन विजय कंठा, शहरी महासचिव कुलदीप सिंह साहनी, जोगेन्द्र चावला, युवा प्रधान दिल्ली सचिन दीवान आदि उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि मेरा यहां आने का मुख्य उदेश्य आगामी 25 सितम्बर को कुरूक्षेत्र में पंजाबी धर्मशाला में पित्रों को श्रृद्धाजंलि दी जायेंगी जिसमें आप सभी ने भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए समाज सबसे बड़ा है और समाज में एकजुटता व भाईचारे को सदैव बनाये रखने में एक दूसरे का सहयोग करे और समाज के हर व्यक्ति के सुख दुख में अपनी अहम भागीदारी निभाये।

उन्होंने कहा कि पंजाबी समुदाय का सदैव देश व प्रदेश के उन्नति में सहयोग रहा है और यह सहयोग सदैव बना रहे इसके लिए आप सभी कृतसंकल्प रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. राधा नरूला ने कहा कि पंजाबी सभा में एकजुटता सदैव बनी है और बनी रहेंगी क्योकि पंजाबी समाज सदैव समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका बनाये रखता है। उन्होंने भी सभी उपस्थित पंजाबी समुदाय के लोगों को 25 सितम्बर को कुरूक्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

कार्यक्रम में आर.एस.गांधी, प्रदीप सेठी, रमेश दुरेजा, मदन लाल आजाद, सूरज कश्यप, जीवन छाबड़ा, प्रवेश मेहता, सरजू आहूजा, मोटर मार्किट एसो. प्रधान मूलराज नन्द्राजोग, इन्द्रपाल साहनी, आरडब्लयूए के संयुक्त सचिव सुनील कुमार, संजय डाबर, पवन अरोड़ा, राजेन्द्र मिगलानी, तजेन्द्र अत्रेजा, राजेन्द्र बतरा, स. प्रीतपाल सिंह, स. पिंकी मान, विक्की कपूर, गगनजोत सिंह, तजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह, अमित,नवीन पसरीचा, अनिल अरोडा, सतनाम सिंह, वासुदेव अरोडा, बलदेव तनेजा, सर्वेश कत्याल, हरेन्द्र मारवाह सहित पंजाबी समुदाय के सैकडो लोग उपस्थित थे।