April 25, 2024

सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

Faridabad/ Alive News: सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के लिए लिए हर वक़्त तात्पर्य है वहीं गऊ माता की सेवा के लिए ट्रस्ट द्वारा करीब 80 से अधिक रिक्शे चलाये जा रहे हैं लेकिन अब संस्था नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है यह उदगार सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा ने आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को सम्बोधित करते हुए कहे।

सचिन शर्मा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में सर्वोदय अस्पताल के अनुभवी डाक्टरों द्वारा लगभग 200 से अधिक मरीजों की जांच की गयी जिसमें हड्डी एवं अन्य बीमारियों सम्मिलत है। उन्होंने बताया कि सोम प्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट का केवल यही ध्येय है कि वह ट्रस्ट को समाज सेवा में सबसे अग्रणीय रखे और समाज सेवा के लिए वह लोगों को प्रेरित भी करे। सचिन शर्मा ने बताया कि यह ट्रस्ट द्वारा पहला आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर था और उसमे लगभग 200 के करीब आये हुए लोगों की जांच करना भी एक रिकार्ड कायम हुआ है जिसके लिए वह अपने समस्त ट्रस्ट के पदाधिकारियों, क्षेत्रवासियों सहित सर्वोदय अस्पताल की टीम का भी आभार जताना चाहेंगे जिनके सहयोग से यह शिविर सफल हुआ है।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट गऊ माता की रक्षा एवं उसके खान-पान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जिसके लिए ट्रस्ट द्वारा लगभग 80 से अधिक रिक्शे विभिन्न क्षेत्रों में गऊ माता के लिए लोगों द्वारा दिये गये भोजन को एकत्रित करते है और उन्हें गऊ शालाओं में जाकर जमा कराते है। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि वह गौ की रक्षा एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव आगे आये। इस अवसर पर बिट्टू यादव,सुनील ग्रोवर, अजलि झा, दिनेश गर्ग, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।