March 29, 2024

कहीं फ्लाइट में बिकनी पहन नाचती हैं,अटेंडेंट्स

16 अप्रैल : दुनियाभर मे कई ऐसी एयरलाइन्स हैं जो पैसेंजर्स को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं जिन्हें यात्री लंबे समय तक याद रखते हैं। इतना ही नहीं आजकल ये एयरलाइन्स बहुत फेमस भी होने लगी हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ एयरलाइन्स के बारे में जो अपने यात्रियों को देती हैं बहुत खास और अनोखी सुविधाएं।

6.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वियतनाम की वियत जेट एयर का आता है। यहां यात्रियों की सेवा में बिकनी पहनी फ्लाइट अटेंडेंट होती हैं। रंगबिरंगी बिकनी पहनीं ये लड़कियां बेहद अट्रेक्टिव होती हैं। हालांकि ये सेवा सभी फ्लाइट्स में मुहैया नहीं कराई जाती। कुछ स्पेशल रूट्स पर ही दी जाती है। इसमें वियत जेट की इन बिकनी गर्ल द्वारा फ्लाइट के अंदर डांस भी किया जाता है। सिर्फ वियतनाम ही नहीं बल्कि थाईलैंड, मेक्सिको यहां तक कि यूनाइटेड किंगडम भी अपने एविएशन के बिजनस को प्रमोट करने के लिए बिकनी गर्ल्स को फ्लाइट में ला रहे हैं।