March 28, 2024

जब सोनम की ड्रोइंग ने तोड़ दी धर्म की सभी बेडियां…

Faridabad/Alive News : क्या खुब कहा है, जब सभी धर्मो का आधार मानवता है, तो फिर आपस में भेदभाव और नफरत क्यों। कुछ इसी तरह का चिंतन करती हुई छात्रा सोनम चित्रकला प्रतियोगिता में नजर आ रहीं है, प्रतियोगिता में वह अपनी सोच को कागज पर उतारने का प्रयास कर रही हैं, उसने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च को अपनी ड्राईंग में दर्शाया भी। यह दृश्य है बाल भवन का, जहां रंगों से चित्रकला को आकर्षक रूप में देने में जुटी है गांव पल्ला स्थित भारतीय विद्या कुंज की 12वीं की छात्रा सोनम ने बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में सोनम ने हिस्सा लिया।

वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भी सोनम की चित्रकला में है। सोनम ने बताया कि हर धर्म सद्भाव की बात करता है, तो फिर इंसान भाईचारे पर जोर क्यों नहीं देता। सद्भाव पर आधारित चित्रकला बनाने के बारे में सोनम ने बताया कि उनके विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा तथा अध्यापिका सुमन विश्वकर्मा ने मार्गदर्शन किया था। इसके बाद उसे लगा कि सभी धार्मिक स्थलों को ही चित्रकला में प्रमुखता से स्थान दिया जाना चाहिए।

प्रतियोगिता में 70 स्कूलों के 1050 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 5 से 16 साल तक के बच्चों को पांच समूह में बांटा गया था। 5 से 8, 9 से 12, 13 से 16 तथा हैंडीकैप्ड बच्चों के बीच यलो व रेड ग्रुप में प्रतियोगिता कराई गई। हर ग्रुप से पांच बच्चों का चुनाव किया जाएगा, जिन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। सोनम जैसे और भी कई छात्र-छात्राएं हैं, जो अपनी चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण सरंक्षण, स्वच्छता अभियान तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेश दे रहे हैं। इनके चित्रों में प्रकृति प्रेम भी दिखाई देता है।

क्या कहते है अधिकारी
– ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है, तो साथ ही सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ाव होता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी के कुङ्क्षस्मद्र यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन व्यवस्थित तरीके से हुआ।-एसएल.खत्री, कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल कल्याण परिषद।