April 19, 2024

जरुरतमंदो की सहायता कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Faridabad/Alive News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के 71वें जन्मदिवस को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्वक मनाया। बल्लभगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने स्लम-बस्तियों में रहने वाले जरुरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े व महिलाओं को साडिय़ां बांटकर श्रीमती गांधी की लम्बी आयु की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को भारत देश त्यागमूर्ति के रूप में जानता हैं। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने दस वर्षाे के दौरान देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया और आज जनता भी कांग्रेस के विकास को याद करती है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जी ने पार्टी की मजबूती के लिए व देश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है। उनका परिवार सदा देश को सर्वोपरि मानता है, और उनके बलिदान को पूरा देश भलीभांति जानता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी भी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे है और पार्टी अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी से देश के युवाओं में एक नए जोश का संचार हुआ है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आज सोनिया गांधी जैसी महान शख्सियत के जन्मदिन पर कांग्रेस को पुन: सत्तासीन करने का संकल्प लेकर कार्य करें ताकि मिशन 2019 में राहुल गांधी को देश की बागडोर सौंपी जा सके।

इस अवसर पर बल्लभगढ युवा उपाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, महासचिव प्रताप चौधरी, राजेश पंडित, बच्चन ठाकुर, पंकज सिंह, रनवीर चौहान, गुलशन शर्मा, सागर वाल्मीकि, ओमपाल सिंह सहित अनेकों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।