March 28, 2024

श्रीमद् भागवत कथा के सातवां दिन, भावुक हुए श्रद्धालु

Faridabad/Alive News : एनआईटी-5 स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन मुख्यातिथि धर्माचार्य अशोक शास्त्री जी महाराज थे। कथा में बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा ने आकर चार चांद लगा दिए। कथा के अतिंम दिन आचार्य संतोष महाराज ने सुदामा चरित्र का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया। सुदामा चरित्र का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।

कथा सुनाते वक्त आचार्य संतोष महाराज ने बताया कि कभी भी मित्र के साथ धोखा नही करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भागवत कथा ही ऐसी कथा है, जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। भगवान कृष्ण के सामान कोई सहनशील नही है। क्रोध हमेशा मनुष्य के लिए कष्टकारी होता है।

इसके साथ कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण लीला में श्री कृष्ण का जन्म, बाल कथा, मधुवन में गोपियों के साथ रास-लीला उसके बाद कंश वध आदि गाथाओ का वर्णन हुआ। कथा में मन-मुग्ध होकर महिला मंडल ने नृत्य भी किया। आचार्य संतोष महाराज ने कथा का श्री कृष्ण की आरती के साथ समापन करते हुए श्रद्धालुओं को अगले दिन भण्डारे के लिए आमंत्रित किया।