April 27, 2024

सृष्टि बचाओ ट्रस्ट ने मनाया फादर्स-डे

Faridabad/Alive News : डबुआ स्थित वृद्धा आश्रम में सृष्टि बचाओ ट्रस्ट (रजि.) द्वारा फादर्स-डे मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण सभा से विनोद भारद्वाज, पं. मुनेश शर्मा उपस्थित हुए। संस्था के संस्थापक संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से कार्यक्रम में पंहुचने पर स्वागत किया।

फादर्स-डे के अवसर पर वृद्धा आश्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने करीब 25 बुजुर्गों को पंगड़ी बाधकर उनसे आर्शीवाद लिया और सभी को भोजन करवाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म और तीर्थ माता-पिता तथा बुजुर्गों की सेवा है। सृष्टि बचाओं ट्रस्ट ने जो बुजुर्गों को सम्मान दिया है वह पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को सिर्फ एक ही दिन याद नही करना चाहिए बल्कि उन्हें पूरी ऊमर और हर रोज याद करना चाहिए। क्योंकि बुजुर्गों से ही हर घर में संस्कार आते है।

IMG20160619125057

ट्रस्ट के संस्थापक संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों और आगुंतकों का कार्यक्रम में पंहुचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान मंकज अग्रवाल, योगाचार्म डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह, भगवान दास, कैलाश अग्रवाल, रविन्द्र मंगला, अमित मित्तल ने फादर्स-डे  के अवसर पर वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया और सेवा की।

इस अवसर पर लीव फोर नेशन गौ रक्षा संगठन के संयोजक अनिल कौशिक, अतुल वशिष्ठ, मनीष शर्मा, सोमवीर सेन सहित सैंकड़ो सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ता मौजूद थे।