April 27, 2024

सेंट थॉमस स्कूल में दिवाली त्यौहार का आयोजन

Faridabad/ Alive News: उड़िया कालोनी स्थित सेंट थॉमस स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। जिसमे छात्राओं ने फूल, पत्ती, बुरादे के रंग, रंगे हुए चावल, दीपों और मोमबत्तियों के माध्यम से रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूल के प्रबंधक विनय लाल ने बच्चों को दीपावली त्यौहार की महत्वता बताते हुए कहा कि त्यौहारों की श्रृंखला में ये सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। अंत में प्रबंधक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगन्तुक गणों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनायें दी।