April 24, 2024

DAV शताब्दी कॉलेज में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

Faridabad/Alive News : एनएच-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें 22 जिलों के 50 से अधिक कॉलेजों के करीब 200 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संदेश, डिजिटल इंडिया की आवश्यकता, हरा भरा गांव, बेकार पड़े प्लास्टिक आदि से डीजल, पेट्रोल बनाने सहित बड़ी संख्या में सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण मॉडल को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मेयर सुमन बाला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएस मलिक चेयरमैन सीडब्ल्यूसी ने की। मेयर बाला ने कहा कि विज्ञान के बिना विकास की कल्पना बेमानी है। विकसित समाज के लिए विज्ञान का ज्ञान और समझ होना जरूरी है। इस तरह के रचनात्मक गतिविधि से छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने सभी मॉडल का निरीक्षण कर छात्रों की हौसला अफजाई की। छात्रों ने समाज को केंद्र में रखकर मॉडल तैयार किए थे। जिसे सभी ने पसंद किया। प्रिंसिपल डॉ.सतीश आहूजा ने कहा कि प्रदर्शनी एक प्लेटफार्म की तरह है। यहां छात्र अपने मॉडल के प्रदर्शन के साथ दूसरे जिलों से आए छात्रों से मिलते हैं। इससे उनके बीच एक ज्ञान सेतु का भी निर्माण होता है। इससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा की भावना भी जागृत होती है। छात्रों ने मॉडल के माध्यम से एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी है। जो मानव सभ्यता को जागरूक करने के साथ उनके सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाता है। इस तरह की गतिविधि में भाग लेने से पढ़ाई के साथ जीवन में भी रचनात्मकता आती है।

छात्रों ने कमेस्ट्री, फिजिक्स, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसमें साइकोलॉजी, सोशल इश्यू, रिस्क व्हेवियर, डेवलपमेंट साइकोपेथॉजिक, इको फ्रेंडली मैनेजमेंट वेस्ट, पारा मैनेजमेंट, थैलसीमिया, साइबर नाइफ, इनोवेशन इन कैंसर ट्रीटमेंट, ब्रह्मांड द न्यूटन, वॉटर मैनेजमेंट, बायो फ्यूल पेडी, जेनेटिक इंजीनियरिंग, बायोफ्यूल, बायो क्लो टेक्नोलॉजी, सोलर सिस्टम रिमोट सेेंस, पॉल्यूशन-यमुना, रिमोट सेंस, कैमरा ऑन वाई-फाई, वूमेट इनपावरमेंट सहित 150 से अधिक मॉडलों को खासा पसंद किया गया।

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. सतीश सलूजा व डॉ. विजयवंती हैं। कार्यक्रम संयोजन की भूमिका डॉ.सुनीति आहूजा और मुकेश बंसल, वनिता सपरा ने निभाई। इस अवसर पर पार्षद संदीप भारद्वाज. डॉ.शुभ तनेजा, सतीश बंसल, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, अरूण कुमार भगत, डॉ. सविता भगत, डॉ. डी पी वैद, डॉ. ज्योति राणा, डॉ. नरेंद्र, जितेंद्र ढुल, आर बी सिंह, अशोक मंगला, आनंद सिंह, प्रिया कपूर, डॉ. अंकुर अग्रवाल, प्रमोद कुमार, सरोज कुमार उपस्थित थे।