April 26, 2024

बालाजी कॉलेज में छात्राओं ने मनाया लोहड़ी पर्व

Faridabad/Alive News :  विभिन्नताओं में एकता का प्रतीक माना जाने वाला लोहड़ी और मकर संक्राति पर्व मौसम में बदलाव का सन्देश देता है। लोहड़ी और मकर संक्राति के दिन हर मनुष्य को सुबह स्नान करने के बाद सुर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इससे मनुष्य को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। यह विचार मलरेना रोड़ स्थित बालाजी कॉलेज के डायरेक्टर जगदीश चौधरी ने लोहड़ी पर्व पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपनी संस्कृति के बारे में जानना उतना ही आवश्यक है जितना जीवन में शिक्षित होना।

इस अवसर पर छात्रों ने विधिवत तरीके से लोहड़ी का त्यौहार मनाया और सुंदरी-मुंनरी के गीतो को गाते हुए लोहड़ी का आनन्द उठाया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक एवं पूरा स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम के अंत में छात्रों को रेहवडी, गजक और मुंगफली का प्रसाद बाटा गया।