April 20, 2024

सूरजकुण्ड मेला : ब्लू बर्ड स्कूल की छात्राओं ने लगाया पंजाबी तडक़ा

Faridabad/Alive News : 32वें अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पंजाबी तडक़ा लगाते हुए मेले को और रंगीना बना दिया। स्कूल की जूनियर छात्रों ने पंजाबी गाने पर शानदार डांस परर्फोमेंस देकर दर्शको को झूमने पर विवश कर दिया। डांस में जहां पंजाब की संस्कृति और त्यौहार के साथ वहां की खुशहाली को दिखाया गया वहीं पंजाब का फैमस गिद्दा भी मंच पर दिखाया गया।

छात्रों की सुन्दर डांस परर्फोमेंस से दर्शक नजरे नहीं हटा सके। डांस में सातवीं व आठवीं कक्षा की छात्राएं शामिल रही जिसमें तमशा, अम्बिका, रोहिणी, साधना, आंशिका, साक्षी, मोनिका, विनीता, तान्या, यशिका, नुसरत, प्रीति, अंजलि ने नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्या ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि डांस का अभ्यास उनके और अध्यापिकाओं की देखरेख में कराया गया था। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा छात्राओ को खूब प्रोत्साहित किया गया।