April 26, 2024

Surajkund Mela : बड़ी चौपाल पर विदेशी कलाकारों ने बांधा समां

Faridabad/Alive News : हरियाणा स्वर्ण जयंती 31वें सूरजकुंड मेले में शुक्रवार को तीसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में बड़ी चौपाल पर दिनभर विदेशी कलाकारों ने समां बांधा। वहीं छोटी चौपाल पर थीम स्टेट झारखंड और अन्य भारतीय राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी।

03 Feb Photo-5A

बड़ी चौपाल पर दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने सबसे पहले अपने पॉप गीतों और बैंड की धुनों पर अपनी प्रस्तुती दी। विभिन्न अफ्रीकी देशों में प्रस्तुत होने वाले लोक नृत्य को भी उन्होंने भारतीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

मध्य ऐशियाई देशों कीर्गिस्तान और कजाकिस्तान से पहुंची महिला कलाकारों ने भारतीय गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुती दी। इन कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं सहयोगी देश मिश्र के कलाकार भी लगातार अपनी प्रस्तुती दे रहे हैं।