April 19, 2024

सुषमा गुप्ता को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Faridabad, 10 March:- प्रमुख समाजसेविका सुषमा गुप्ता को सामाजिक कार्यों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज पानीपत में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिला सम्मान समारोह में नारी सम्मान पुरस्कार प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने प्रदान किया।

cae2dc73-5c8f-4dce-96f7-67fcfe9c75cc

इस मौके पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन भी मौजूद थी। श्रीमती गुप्ता को यह सम्मान यूं ही नहीं मिला है उसके पीछे उनकी कई वर्षों ने उन्होंने नारी शिक्षा, नारी स्वावलम्बन, बेटी बचाओ-बेटी अभियान की सफलता के साथ उठाया और उसके परिणाम फरीदाबाद में देखने को मिले है। सुषमा गुप्ता नेशनल एसोसिएशन फार ब्लाईंड की विगत कई वर्षों से उपाध्यक्ष है और प्रति वर्ष नेत्रहीन युवतियों को पुत्री के समान मानकर उनकी शादियां कराती रही है। रेडक्रास सोसायटी से जुुडक़र श्रीमती गुप्ता ने अनेक सामाजिक योजनाओं में सक्रियता से भाग लेकर गरीब, मजदूर, बच्चों को जरूरत के अनुसार मदद कराती है।
श्रीमती गुप्ता का कहना है कि नारी शक्ति सशक्त है और इसी के चलते आज समाज का ताना-बाना सतुंलित है। नारी का सम्मान करने वाला समाज सदैव प्रगति की ओर अग्रसर रहता है।d28deab3-6ef7-4721-9e22-f491dc90c110