April 25, 2024

सतयुग दर्शन विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम

Faridabad/Alive News : 4 से 10 दिसंबर 2017 के दौरान भारत के केरल राज्य में अ_ारह देशों की पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह आयोजन एशियन पॉवर लिफ्टिंग फैडरेशन की तरफ़ से आयोजित था। इसमें अ_ारह देशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व फरीदाबाद के सुप्रसिद्ध स्कूल सतयुग दर्शन विद्यालय की तीन छात्राओं ने किया। इन छात्राओं में जिया शर्मा (कक्षा नवी) ने 84 किलोग्राम भार-वर्ग में 260 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त करके आगामी ओलोंपिक खेलों में अपना स्थान निश्चित कर लिया। विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा अपर्णा चौहान ने 68 किलोग्राम के भार-वर्ग में काँस्य-पदक जीता। अन्य छात्रा आस्था त्यागी को प्रशस्ति-पत्र प्राप्त हुआ।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. शीर्ष भारद्वाज ने तीनों छात्राओं का पारंपरिक ढंग से स्वागत-सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने विजिता छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए जीत के इस क्रम को भविष्य में भी जारी रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आए अनेक नगरवासियों का भी डॉ. भारद्वाज ने अभिनंदन किया तथा अन्य छात्रों को भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने तीनों छात्राओं को केवल अपना विद्यालय ही नहीं अपितु देश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए कहा। विजिता छात्राओं ने शहर के पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ़ कुरैशी से भी मुलाकात की। कुरैशी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें आशार्वाद दिया।