April 27, 2024

नगर निगम सभागार में माइंड थैरेपी के जरिये बीमारियों पर काबू पाने के बताये गुर

Faridabad/Alive News : एनआईटी स्थित नगर निगम सभागार में माइंड थैरेपी के जरिए आंख बांध कर चीजों को पहचानने से लेकर खतरनाक बीमारियों को ठीक करने की कला स्कूल के बच्चों, प्रिंसिपल और डॉक्टर को सिखाई गई। न्यूरो सर्जन व हैल्थी हैप्पी लाइफ के डॉ. पी के झा ने लाइव माइंड थैरेपी के जरिए यह साबित किया कि महाभारत में संजय द्वारा युद्ध का वृतांत धृतराष्ट्र को सुनाने की घटना कोई कोरी कल्पना नही है, यह आज भी संभव है। माइंड पर कंट्रोल कर उसे विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-17 स्थित ब्रेनीमैक्स ने किया। आयोजन में अनीश वर्मा और तरुण भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
डॉ. पी के झा ने बच्चे के आंख पर पट्‌टी बांध कर चीजों को पहचानने की कला का प्रदर्शन किया। डॉ झा ने कहा कि सभी बीमारियों का जड़ माइंड है और अगर माइंड को कंट्रोल किया जाए तो कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा की माइंड के माध्यम से भय व विश्वास पनपता है। भय से तनाव, कब्ज, ब्लड प्रेशर हाई, पेन व माइग्रेन, हार्ट अटैक, डायबिटीज, स्ट्रॉक आदि जैसी बीमारियां होती है। शुरूआत में जब डॉक्टरी जांच होती है तो सबकुछ नॉर्मल से दिखता है। लेकिन आठ से दस वर्ष गुजरने के बाद बीमारियां शुरू हो जाती है। इसे पहले ही रोका जा सकता है। इस मौके पर अनादि सेवा प्रकल्प के प्रणव शुक्ला, सर्वेश पांडेय, विक्की कुमार, सरोज, पप्पू त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।