April 24, 2024

गुरू बनकर खेल को किया बदनाम

Sports Desk : रियो ओलिंपिक में जहां पीवी सिंधु, दीपा करमाकर और साक्षी मलिक के कोच ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया, वहीं स्पोर्ट्स वर्ल्ड में कई कोच ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी हरकतों से खेल को बदनाम किया। गुरु कहे जाने वाले इन लोगों की हरकतें जब सामने आईं तो हंगामा मच गया। प्लेयर ने किया था खुलासा, ‘कोच ने कहा था सेक्स सबसे अच्छी बात है’…

कोचः एमके कौशिक
– 1980 समर ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के मेंबर थे एमके कौशिक।
– बाद में उन्हें भारत की महिला हॉकी टीम का चीफ कोच बना दिया गया।
– 2010 में एक हॉकी प्लेयर ने उनकी शर्मनाक हरकतों का खुलासा कर हंगामा मचा दिया था।
– कौशिक पर खिलाड़ियों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। प्लेयर ने इस संबंध में एक लेटर हॉकी इंडिया को लिखा था।
– इस लेटर पर 30 खिलाड़ियों ने साइन भी किए थे। मामला सामने आने के बाद कौशिक ने इस्तीफा दे दिया था।
– प्लेयर ने लिखा था कि कोच उसे और कई लड़कियों को कमरे में बुलाकर गलत बात करते थे।

वीडियोग्राफर की इंटीमेट फोटोज हुई थीं वायरल– जब कोच कौशिश का विवाद सामने आया था, इसी वक्त उनके वीडियोग्राफर की आपत्तिजनक फोटोज भी सामने आई थीं।
– इन फोटोज में वीडियोग्राफर बस्वराज एक कॉल गर्ल के साथ आधे कपड़ों में थे।
– बस्वराज की ये फोटोज किसी अनजान शख्स ने हॉकी इंडिया को मेल की थीं।
– उनकी ये फोटोज कनाडा और चाइना टूर की थीं।
– हॉकी प्लेयर्स ने ये भी शिकायत की थी कि बस्वराज सिर्फ मैच रिकॉर्ड करना जानते थे।
– उन्हें कम्प्यूटर की कोई नॉलेज नहीं थी, जबकि टीम के साथ प्रोफेशनल वीडियोग्राफर भी थे।
– बावजूद इसके कौशिक उन्हें हर टूर पर साथ ले जाते थे, क्योंकि बस्वराज कोच को घूस देते थे और उनके लिए ड्रिंक्स भी लाते थे।