April 26, 2024

लड़कियों के सोने का ढंग बता देगा, लड़को के बारे में उनकी चॉइस

लड़कियों के सोने की पॉजिशन बताती है कैसे लड़के पसंद हैं उन्हें
आपने ये तो अक्सर सुना होगा कि किसी के सोने के तरीके से आप उसकी शख्सियत के बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं। मसलन, जो इंसान सीधा लेटता है वो नियमों का पलन करने वाला होता है। जो अपने पैरों को क्रॉस करके सोते हैं वे अपने ही धुन में रहते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि लड़कियों के सोने के तरीके उनकी शख्सियत से ज्यादा भी उनके बारे में कुछ बताते हैं? दरअसल, लड़कियां जिन मुद्राओं में सोती हैं, वे सभी मुद्राएं बताती हैं कि उन्हें किस किस्म का लड़का पसंद होता है। आइये जानें लड़कियों के सोने की कौन सी मुद्रा लड़कों के मामले में उनकी कौन सी पसंद जाहिर करती हैं।

सीधा तनकर सोना
जो लड़कियां बिना पैर मोड़े अपने हाथों को सीधा रखकर तनकर सोती हैं वह अमूमन स्वभाव से संतुलित होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में कुछ पाने की इच्छा रखती हैं। बड़े सपने रखने वाली इन लड़कियों को डोमिनेटिंग लड़के पसंद आते हैं।

बिस्तर पर उल्टा फैल कर सोना
इस तरह से सोने वाली लड़कियां बहुत ही लापरवाह होती हैं। माना जाता है कि इस मुद्रा में सोने वाली लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ डिमांड करती रहती हैं। इन्हें सरप्राइस देने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। जो लड़के मिजाज़ से बोरिंग होते हैं उनसे इस तरह की लड़कियां बहुत दूरी बनाकर रखती हैं।