March 29, 2024

राम के विलाप से दर्शकों की आंखे हुई नम

Faridabad/Alive News : कल रात विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर-1, फरीदाबाद के ऐतिहासिक मंच पर “लक्ष्मण मूर्छा” अति मार्मिक दृश्य दिखाया गया। मेघनाथ (लखन वर्मा) ने बरछी मार कर किया लक्ष्मण(प्रिंस) को मूर्छित कर दिया। हनुमान (अरुण भाटिया) उन्हें मूर्छित अवस्था में राम के पास ले गए।

राम का किरदार निभाने वाले सौरभ के विलाप को देख दर्शकों की आंखे भी नम हो हुई। इसके बाद हनुमान संजीवनी बूटी लाने दुनागिरी पर्वत पर गए जहाँ उनका युद्ध कालमयी नामक राक्षस से हुआ उसका वध कर हनुमान जी बूटी लेकर लंका पहुंचे जहां सुखेन वैद्य ने लक्ष्मण के प्राण बचाये।

इसके बाद राम और कुम्भकर्ण के बीच घमासान युद्ध  दिखाया गया और अंत में कुम्भकर्ण मारा गया। आज इसी मंच पर  मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध होगा।