March 29, 2024

युवा हुंकार रैली की सफलता के बड़खल विधायक ने की बैठक

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी की जींद में 15 फरवरी को होने वाली विशाल युवा हुंकार रैली की सफलता को लेकर बढख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने सैक्टर 21 स्थित निवास पर समस्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि इस बाईक रैली में बढख़ल क्षेत्र से सबसे अधिक लोग शामिल होंगे और इस रैली को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और लोगों को इस बात का विश्वास हो गया है कि भाजपा ही उनके हितों को ध्यान में रखकर उन्हें सुख सुविधाएं मुहैया करा रही है।

त्रिखा ने कहा कि इस रैली में पहुंचने वाली भीड़ विपक्षियों को एक बार फिर सोच विचार करने पर मजबूर कर देगी कि अब उनका देश व प्रदेश में वर्चस्व समाप्ती की और है। क्योकि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से देश व प्रदेश की जनता को सभी सुख सुविधाएं मिल रही है जिसे वह जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार हैे जिसने कई ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित किया है जो कि जनता के लिए लाभदायक है और उसका जनता लाभ भी उठा रही है।

बडख़ल क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व विकास में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर का महत्वपूर्ण योगदान है और इस रैली को सफल बनाने में बडखल विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए यही मेरी आप सभी से अपील है। इस अवसर महापौर श्रीमती सुमन बाला, संजीव भाटी, जोगेनद्र चावला, अमित आहूजा, मनोज नासवा, राधेश्याम भाटिया, कर्मवीर बैंसला, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरेन्द्र भडाना, रजत जयसवाल, पूजा वर्मा, लक्ष्मण तंवर, रवि कुमार सहित अन्य मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।