March 28, 2024

चौकीदार के बेटे ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में किया टॉप, लड़कियों ने मारी बाजी

Bhiwani/Alive News : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार 51.15 फीसद विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं। जींद के कार्तिक ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक प्राप्‍त किया है। उसने पांच में से तीन विषय में सौ फीसद अंक हा‍सिल किए हैं। स्वयंपाठी विद्यार्थियों का परिणाम 66.2 फीसद रहा। इस परीक्षा में भी लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 55.34 है। लड़कों का पास प्रतिशत 47.61 रहा है।

परीक्षा में नवदुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक ने 498 अंक हासिल किए। उसने संस्‍कृत, विज्ञान और गणित में 100 फीसद अंक हासिल किए हैं। कार्तिक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता पीडब्ल्यूडी में चौकीदार हैं। मां शुगर की मरीज थी, जिनका गत वर्ष निधन हो गया था।

सरे स्थान पर सेलीना यादव (जीवन ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय), सोनाली (सरस्वती उच्च विद्यालय सिरसा), हरिओम (बाल विद्या निकेतन, पलवल) रहे। तीसरे स्थान पर रिया (एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला), प्रीती (पारस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़) और जिज्ञासा (टैगोर स्कूल देवी मूर्ति कालोनी) ने हासिल किया। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in या www.indiaresults.com पर देखा जा सकता है।