April 25, 2024

युवती ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Delhi/Alive News : पूर्वोत्तर की रहने वाली एक युवती का फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने युवती के साथ किया कुछ ऐसा, सह ना पाई। जानें
घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर पर पूर्वोत्तर की युवती ने ऑपरेशन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर वसंत कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बुधवार शाम तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर की रहने वाली 25 साल की युवती में बीपीओ में काम करती है।

उसे बवासीर की बीमारी है, जिसका ऑपरेशन फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। युवती ने 18 फरवरी को वसंत कुंज थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि डॉक्टर मुनींद्र गुप्ता ने ऑपरेशन थिएटर में उसके साथ छेड़छाड़ की।