April 20, 2024

भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं : सीमा त्रिखा

Faridabad/Alive News : विकास का पहिया यूं ही निरंतर जारी रहेगा और जनता को मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी यह उदगार हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित शिव दुर्गा बिहार के डी, ए, ई, जी ब्लाकों में साढे 32 लाख के विकास कार्यो के शुभारंभ अवसर पर कहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र भडाना लाला भी उपस्थित थे। सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है और उसी का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी हर प्रदेश में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाये हुए हैं और सरकार द्वारा जो भी योजनाएं बनायी जा रही है उसका जनता भरपूर लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है और पार्टी जो भी वायदे चुनावों से पूर्व किये थे आज वह सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है जिस पर जनता ने अपनी मोहर लगायी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सबका सम्मान सबका विकास की परिपाटी पर चल रही भारतीय जनता पार्टी आज देश व प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाकर जनता का विश्वास जीतने में पूरी तरह से कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि जनता को सर्वोपरि मानती है और जनता के सुख दुख में अपनी पूर्णत: भागीदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही उददेश्य है कि जनता को अधिक से अधिक विकास एवं सुख सुविधाएं दे ताकि जनता इस बात को जान ले कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र भडाना ने सीमा त्रिखा एवं देवेन्द्र चौधरी का आभार जताते है कि आज के विकास कार्यो का श्रेय वह केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर को देते है।  जिन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री गूर्जर को हम जब भी अपनी कोई बात रखते है तो वह उस पर तुंरत मोहर लगाते हुए हमारी बात को मान लेते है और उसी का प्रतिफल हैकि आज हमारे क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है और यह विकास मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के सहयोग से भी हो रहा है।
भडाना ने कहा कि आज देश  व प्रदेश में एक समान सम्मान व एक समान विकास देकर भारतीय जनता पार्टी सबके दिलो को जीतने में कामयाब रही है और यही ध्येय सदैव जारी भी रहेगा जिसको जनता को मानना पडेगा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनपाल, बाबू साहेब ठाकुर, मिश्रा जी, विरम जी, संजय भडाना, अमित भडाना, अभिनव भडाना, आदर्श भडाना, छोटे पण्डित, विष्णू, दीपू, अली मोहम्मद, कृष्ण, श्याम बैंसला, साहिल सहित क्षेत्रवासी व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।