April 24, 2024

ये महिला अजीबोगरीब बीमारी की शिकार, काटने पर दोबारा उग जाता है पैर

लंदन :  दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब बीमारियां हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है। लंदन की रहने वाली 41 साल की मैंडी सेलर्स ऐसी ही एक विचित्र बीमारी से जूझ रही हैं। दरअसल, इनके एक पैर का वजन जरूरत से ज्यादा है और जब इस पैर को काटते हैं तो वह दोबारा अपने आप उगने लगता है। इस रहस्यमय बीमारी से हैरान थे डॉक्टर्स…

इस बीमारी में मैंडी के पैर की हड्डी और मांस जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। उनके पैर का वजन बढकर 108 किलो हो गया था। जब इंफेक्शन के कारण उनका एक पैर काटा गया तो वह पैर फिर से उगने लगा। हालांकि, डॉक्टरों ने मैंडी के पैर के लिए एक दवा विकसित की है, जिससे उनके पैर का वजन अब 70 किलो रह गया है। जब मैंडी पैदा हुई थी तो उनके पैर आम बच्चों से पांच गुना मोटे थे और बायां पैर दाएं पैर से 3 इंच बड़ा था। मैंडी की इस बीमारी का पता तब चला जब वह पांच साल की थी। चिकित्सक भी मैंडी की इस रहस्मयी बीमारी से हैरान थे। डॉक्टरों को लगता था कि मैंडी कभी चल भी पाएगी या नहीं।

लेकिन उसने अपने स्कूल, कॉलेज और मनोविज्ञान की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2010 में मैंडी का पैर फिर से बढ़ने लगा। दो वर्ष में ही उसके पैर की मोटाई एक मीटर हो गई थी। इस पर चिकित्सकों ने उसका पैर काटा। कुछ समय बाद जब वे उसके कृत्रिम पैर के लिए नाप ले रहे थे तो पता चला कि मैंडी का पैर तो फिर से उगना शुरू हो गया था। इस पर मैंडी भी हताश हो गई और उसे लगने लगा कि पता नहीं वह अब कभी चल पाएगी या नहीं। इसके बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने उनके डीएनए को मैप किया।

उन्होंने पाया कि मैंडी की टांगे सामान्य से पांच गुना बड़ी थीं। चिकित्सकों ने पाया कि उनमें एक जीन के म्यूटेशन उत्पन्न होते हैं। इस पर उन्हें एक दवा दी गई। इस दवा से मैंडी के पैर का आकार घटना शुरू हो गया। 2 साल में उसके पैर का वजन 38 किलो घट गया। अब उन्हें चलने-फिरने में कम परेशानी होती है। अभी भी चिकित्सक इस पशोपेश में हैं कि मैंडी के पैर की स्थिति में सुधार होता रहेगा या नही।