March 28, 2024

टाईम इक्यूपमेंट परिवार ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी

Faridabad/Alive News : लौहड़ी पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पर्व को पूरे ही उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है यह उदगार टाईम इक्यूपमेंट प्रा.लि. के डायरेक्टर आर.के. चिलाना ने उपस्थित समस्त स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर लोहड़ी पर्व की सभी रस्मो रिवाज को मनाते हुए धूमधाम से लोहड़ी मनाई गयी एवं एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सतीश परनामी ने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और इस देश में सभी धर्मो के पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि पर्वो को आपसी मेलजोल एवं एकजुट से मनाया जाये तो उससे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है जो कि बहुत जरूरी है। इसी लिए सभी पर्वो को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी मेलजोल के माहौल में मनाना चाहिए। इस मौके पर कम्पनी के डायरेक्टर चिलाना एवं परनामी ने सभी उपस्थितजनों को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डायरेक्टर सतीश परनामी, विशाल परनामी ने सभी स्टाफ मैम्बरों व वर्करों को लोहडी की शुभकामनाएं दी एवं रेवडी, मूंगफली वितरित की एवं सभी को इसी तरह से पर्व मनाते रहने की अपील की।

इस अवसर पर धू्रव खोसला, प्रणव चोपडा, प्रमोद मित्रल, सौरभ वशिष्ठ, शैलेश मिश्रा, जी एस अरोडा, बलराम, भारत, राकेश भाटी, सन्नी ग्रोवर, राजविन्द्र ग्रोवर, ईशा भाटिया, प्रगति, सोनिया, अशोक डोगरा, नरेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र पाल, नवीन, राम, लोकेश, अनिल अनुज, शैलैन्द्र, अभय, राकेश, अरूण, फिरोज, शुभम सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोहड़ी पर्व का लुत्फ उठाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।