March 29, 2024

अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए खेल भावना से खेलना जरुरी:सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने किया विशाल राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन, विधायक सुभाष सुधा ने गांव बारवा की खेल कमेटी को दिए 4 लाख रुपए, कबड्डी प्रतियोगिता में लिया प्रदेश की विभिन्न टीमों ने भाग
Kurukshetra/ Alive News: विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के लिए सबसे पहले प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना से खेलने की जरुरत है। जो खिलाड़ी निष्पक्ष होकर खेल भावना से अपनी गेम खेलेंगो वह निश्चित ही अपना मुकाम हासिल करेगा। इन ग्रामीण आंचल प्रतियोगिताओं से ही छिपी हुई प्रतिभाए निखर कर सामने आती है।
विधायक सुभाष सुधा सोमवार को गांव बारवा में भगवान नृसिंह की पावन जंयती पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने कबड्डी की टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय किया और विधिवत रुप से प्रतियोगिता को शुरु करने की घोषणा की। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा ने हजारों ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव की खेल कमेटी को 4 लाख रुपए अनुदान राशि देने के साथ-साथ रजवाहे की साथ लगती जमीन की निशानदेही करने के बाद सडक़ बनाने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि पिछले अढाई सालों में भाजपा सरकार ने कुरुक्षेत्र में पिछले 30 सालों से भी ज्यादा के विकास कार्य किए है। मुख्यमंत्री ने 4 जून 2015 की रैली में करीब 525 करोड़ रुपए की योजनाओं की घोषणा की थी और इन सभी घोषणाओं पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास का सर्वे हो चुका है और एक साल में इस परियोजना पर कार्य शुरु हो जाएगा। इस गांव में अब तक 83 लाख 85 हजार रुपए की राशि विकास कार्यो पर खर्च की जा चुकी है। इस गांव की दो मुख्य सडक़ो बारना से बारवा व मिर्जापुर से बारवा का कार्य भी तेजी से चल रहा है। गांव के सरपंच जसबीर जस्सु ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नफे सिंह, जसविन्द्र सिंह, बरखा राम, अशोक शर्मा, लाभ सिंह, खुशी राम, मदन लाल, आचार्य राम मेहर शास्त्री, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिद्धू, ओमप्रकाश, सुखदेव सिंह, सतबीर लाडी, सुरेश शर्मा, प्रवीण कुमार, अवतार सिंह, राजेश कुमार, अग्रेंज, रमेश, वीरभान, विक्रमजीत, सुरजीत सिंह, अग्रेंज सिंह, सोहनी, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनेन्द्र सिंह, पृथ्वी राज, विनोद कुमार, बलदेव सिंह, नरेश कुमार, ज्ञान सिंह नम्बरदार आदि उपस्थित थे।