April 26, 2024

बुजुर्गाे की सेवा करना पुण्य का कार्य : राजेश नागर

Faridabad/Alive News : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा है कि संसार में बुजुर्गाे की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है इसलिए हम सभी को नि:स्वार्थ भाव से बुजुर्गाे का सम्मान व आदर करना चाहिए। नागर फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित वनप्रस्थ वृद्धजन सेवा सदन में रह रहे बुजुर्गाे को गर्म कपड़े वितरित करने के उपरांत उपस्थितजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसार में जो मनुष्य बुजुर्गाे की सेवा करता है वह उन्नति को हासिल करता है, जबकि जो मनुष्य बुुजुर्गाे का अनादर करता है वह कभी खुश नहीं रहता।

इस मौके पर संस्था की ओर से वृद्धाश्रम के कुछ मांगे भी रखी गई जिस पर तुरंत प्रभाव से नागर ने समाधान कराया और आश्रम में रह रहे बुर्जुगों को आश्वासन दिया कि वह सदैव उनकी मदद करने के लिए अग्रसर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने बुर्जुगों की सेवा और सम्मान नही करती है आज का युवा वर्ग नये युग की चकाचौंध में बुजुर्गाे का अनादर कर रहा है, जबकि बुजुर्ग परिवार में एक वट वृक्ष की तरह होते है, जो सदैव परिवार को सही राह दिखाते है।

इस मौके पर वानप्रस्थ वृद्धजन सेवा सदन के अध्यक्ष अनिल सरीन, डीके बक्शी उपाध्यक्ष, महामंत्री जेपी बंसल, कोषाध्यक्ष सुशीला चौधरी, विक्की कपूर, देवेन्द्र खारी, सुरजीत सिंह बैंसल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।