April 19, 2024

गरीबों की सेवा करना पुण्य का कार्य : विपुल गोयल

Faridabad/Alive News : ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-19 में जीव कल्याण संस्था द्वारा आज 31वां रजाई वितरण समारोह का आयोजन किया गया। रजाई वितरण समारोह में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का कार्यक्रम में आने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंद की मदद करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को आगे आना चाहिए ताकि गरीबों व असहाय लोगों की मदद की जा सके। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जीव कल्याण संस्था द्वारा रजाई वितरण समारोह आयोजित करने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर की सामाजिक व धार्मिक को भी इस प्रकार की पहल करते हुए गरीबों व पिछडे वर्ग के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि संसार में गरीबों की सेवा करना पुण्य का कार्य होता है, इसलिए साधन सम्पन्न लोगों को गरीबों की सहायता निस्वार्थ करनी चाहिए।

वहीं जीव कल्याण संस्था के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में गरीबों को लगभग 500 रजाई वितरित की गई। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष इस प्रकार गरीबों को गर्म कपड़े वितरित करती है। इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेती रहती है। इस अवसर पर फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंडित मुकेश शास्त्री, संस्था के महासचिव प्रहलाद गर्ग, सुरेश गर्ग (कोषाध्यक्ष), मदन लाल तनेजा (प्रधान आर्य समाज, सेक्टर-19) दिनेश गर्ग, महेश शर्मा (सेक्टर-19, RWA प्रधान), किशन बंसल, सतबीर पवार, महेश आर्या, जवाहर बंसल, अशोक आर्य सहित सैकडों गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे।