April 16, 2024

गणेश उत्सव में जब थिरके नन्हे कलाकार

Faridabad/Alive News : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव गांधी कालोनी एनआइटी में मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा 29 अगस्त को बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 आयु वर्ग तक के बच्चों के बढ-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भूमिका, स्नेहा, राधिका द्वारा देवा श्री गणेशा गीत पर सुंदर से नृत्य की प्रस्तुति द्वारा किया गया। प्रियंका कनोजिया द्वारा मोहे रंग दो लाल गीत पर बड़ा सुंदर सा नृत्य प्रस्तुत किया। जिससे खुश होकर सभी श्रोताओ ने प्रियंका का तालियों द्वारा अभिवादन किया।

चेरी ने रंगीलो माहरा ढोलना पर नृत्य प्रस्तुत किया। सभी नृत्य के बाद तन्नु, सोनिया ने गो गो गोविंदा गीत पर सुंदर का नृत्य प्रस्तुत किया। सभी नृत्य के बाद छोटे-छोटे बच्चो ने सुंदर-सुंदर कविताओं की प्रस्तुति द्वारा सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। जगजीत सिंह, दीपांशु, चेतन, कोमल, कार्तिक, कृष्णा, वंशिका, राजवीर एवं पवन ने प्यारी-प्यारी कविताओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यातिथि बी.एस.पाटनकर, रवि पाटनकर दिल्ली मराठी प्रप्प्थिश्थान (दिल्ली) द्वारा आयोजित गणेशोत्सव प्रतियोगिता के तहत दिलीप पाटिल एवं डॉक्टर शिवानी ने विभिन्न मानकों पर महाराष्ट्र मित्र मंडल को स्वच्छता, रूप-सज्जा, इत्यादी पर अंक दिए।

30 अगस्त 2017 को मंडल द्वारा दोपहर में सत्यनारायण जी की महापूजा का आयोजन किया जा रहा है एवं रात्रि 8 बजे से भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।