April 20, 2024

नाबलिग लड़की को भगा ले गया

Faridabad/Alive News : थाना सराय ख्वाजा में 16 वर्षीय नाबालिग  लड़की को शादी दी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सराय ख्वाजा पुलिस को लड़की की मां ने दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी व्यक्ति पिंकल उसकी 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे कर भगा ले गया।

पीडि़त महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज करा दिया है।