April 20, 2024

त्रिपुरा में जीत का विधायक सीमा त्रिखा ने ढोल के साथ मनाया जश्र

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी की तीनों राज्यों में ऐतिहासिक प्रदर्शन व त्रिपुरा में जीत इस बात का प्रतीक है कि भाजपा को जनता अब अपना सबकुछ मान चुकी है। यह उदगार बढख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने कहे। सेक्टर-21 स्थित कार्यालय पर विधायक सीमा त्रिखा ने इस जीत का ढोल के साथ जश्र मनाया और सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उन्होने कहा कि यह जीत सबका साथ सबका विकास का प्रतीक है।

सीमा त्रिखा ने कहा कि यह जीत सच्चाई, ईमानदारी का प्रतीक है जो कि भाजपा ने देश में शासन करते हुए तीन वर्ष के कार्यकाल में जनता के साथ किया है। उनहोंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रही है। भाजपा को हर मुकाम पर सफल बना रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश की जनता को जो सुविधाएं मुहैया करायी है, उसी का प्रतिफल यह जीत है।

आज देश का प्रत्येक नागरिक भाजपा की नीतियों में आस्था जता रही है और भाजपा की योजनाओं का लाभ उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भी इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा का पदाधिकारी व कार्यकर्ता कड़ी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करते है,भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम कर रहे है।