April 26, 2024

डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

फरीदाबाद : एचएच-3 स्थित डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में दो दिवसीय अन्तर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीन जिले पलवल, होडल और फरीदाबाद के छात्र हिस्सा ले रहे है। इस विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्यातिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री एवं बडख़ल विधानसभा की विधायका सीमा त्रिखा ने शिरकत की व रीबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सतीश आहजा ने बुके भेटंकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सात विषयों रसायान विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, बोटनी कम्प्यूटर साइंस, भूगोल विज्ञान एवं मनोविज्ञान आदि से संबंधित भिन्न-भिन्न विषयों पर मॉडल्स छात्र-छात्राओ द्वारा प्रदर्शित किए गए।

विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सीमा त्रिखा ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ. सुनीति आहूजा, डॉ.विजयवंती, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ.वनिता सपरा, डॉ.नीरू जैन, डॉ.शालिनी प्रिया कपूर, आर.बी.सिहं आदि मौजूद रहे।