April 24, 2024

उधम सिंह के शहीदी दिवस को लेकर सभा का आयोजन

Faridabad/Alive News : शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस की तैयारियों को लेकर कम्बोज समाज के प्रतिनिधियों ने तैयारियों को लेकर सभा का आयोजन किया। पहली बार राष्ट्रीय स्तर शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस 31 जुलाई 2016 को दिल्ली में मनाया जायेगा जिसके तहत शाम 5 बजे दिल्ली के जंतर मंतर से लेकर इंडिया गेट तक कैन्डल मार्च निकाला जायेगा। जिसमें हज़ारो की तादात में लोग मौजूद ळोंगे।

इस आयोजन को पुरे भारत के कम्बोज समाज के लोग करेंगे जिसमें फरीदाबाद के प्रतिनिधि भी होंगे। इस सभा में ओम प्रकाश, प्रवेश कम्बोज, सतनाम, नरेंदर और दिल्ली से पवन कम्बोज और नरेश कम्बोज आदि शामिल रह। मीटिंग में कम्बोज समाज ने शहीद उधम सिंह से संबंधित अपनी मांगो का खाका तैयार किया जिसमें शहीद उधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिया जाये। उनकी प्रतिमा संसद भवन मे लगाई जाये। उनकी पिस्टल, डायरियां और अन्य समान लंदन से वापिस मंगवाया जाये।

देश की किसी भी नैशनल युनिवर्सीटी मे उनके नाम की चेयर स्थापित की जाये। जलियांवाला बाग मे शहीद उधम सिंह की प्रतिमा लगाई जाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहीद के नाम का म्यूजियम बनाया जाये। जिसमें उनकी अस्थियाँ और अन्य सामान को इकठठा करके रखा जाए। जो देश विदेश मे अलग-अलग जगह पर है। कम्बोज समाज की टीम ने सभी धर्मों के लोगों को न्योता दिया यह प्रोग्राम 31 जुलाई 2016 को शाम 5 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचे। इस प्रोग्राम की अगुवाई डेरा बाबा भुमण शाह संघर साधा के गदीनिशिंन संत बाबा ब्रह्मदास करेंगे और इस प्रोग्राम मे पूरे भारत से नुमाएंदे आयेगे।