March 29, 2024

यूनियन बैंक आफ इण्डिया ने भगवान महावीर अस्पताल को भेंट की नई फेको मशीन

Faridabad/ Alive News : अंधता निवारण हेतु यूनियन बैंक आफ इण्डिया ने भगवान महावीर अस्पताल को नई फेको मशीन सी.एस.आर. में दी। महावीर इन्टरनेशनल के सचिव अजीत सिंह पटवा ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से भगवान महावीर अस्पताल फरीदाबाद की जनता की सेवा कर रहा है।

जिसमें बिना मुनाफे के मोतियाबिंद के आपरेशन व अन्य चिकित्सा महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। जिसमें फरीदाबाद की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इसी तरह आगे भी जनता की सेवा के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहेगी।

इस अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ मेजर डा. पकंज कटारिया जो आर्मी से सेवा निवृत होने के बाद से ही इस अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे है, ने बताया कि इस नई फेको मशीन से आपरेशन हेतु बहुत छोटा छेद से ही लेंस प्रत्यारोपित हो जायेगा जिससे मरीजों को बहुत लाभ मिलेगा व आपरेशन भी सुलभ हो जायेगा।

मशीन के उदघाटन के लिए समाजसेवी निवास त्यागी, गौरव ढ़िगड़ा, जतिन मेहन्दीरता, नवीन चावला उपस्थित थे।