April 25, 2024

जेल जहां हुई ऐसी अनोखी फैशन परेड, कैदियों ने किया कैटवॉक

Manila : फिलीपीन्स की जेल में बिल्कुल नए तरह की फैशन परेड हुई। दुनिया की सबसे बदनाम जेलों में से एक क्वीजोन सिटी जेल में मिस यूनिवर्स पेजेंट हुआ, जिसमें 11 गे और एक ट्रांसजेंडर कैदी ने परफॉर्म किया। इन्होंने न सिर्फ कैटवॉक किया, बल्कि गाने गाए और डांस भी किया।

5

फैन्सी कॉस्ट्यूम में किया कैटवॉक…

– मनीला की क्वीजोन सिटी जेल फिलीपीन्स दुनिया की सबसे बदनाम जेलों में से एक हैं।
– यहां क्रिसमस के मौके पर मिस यूनिवर्स फैशन परेड हुई, जिसमें कैदियों ने पार्टिसिपेट किया।
– ये शो जेल कॉन्ट्रैक्टर ने ऑर्गेनाइज कराया, जिसमें जेल के सभी 12 गैंग्स से एक पार्टिसिपेंट को हिस्सा लेना था।
– 11 गे और एक ट्रांसजेंडर कैदी ने फैन्सी कॉस्ट्यूम में कैटवॉक किया। साथ ही डांस किया और गाने भी गाए।
– जेल में रह रहे हजारों कैदियों ने इन्हें चीयर्स किया और फुल स्पिरिट के साथ इसका हिस्सा बने।
– गिवेन इस पेजेंट के विनर बने। ड्रग के मामले में पिछले दो साल से वो जेल में है और उसका ट्रायल चल रहा है।

10

एक सेल में 160 से 200 कैदी
– 800 कैदियों के रहने के लिए बनाई गई जेल में इस वक्त 3800 से ज्यादा कैदी रह रहे हैं।
– यानी जेल में 20 लोगों के रहने के लिए बनी सेल में 160 से 200 कैदी रह रहे हैं।
– हालात ये हैं कि जेल में सोने के लिए फर्श का एक कोना भी तलाशना मुश्किल है।
– कैदी बस्केटबॉल के ओपन कोर्ट की टूटी फर्श, सीढ़ियों और बेड के नीचे तक सोने को मजबूर हैं।
– जेल में वेंटिलेशन का कोई इंतजाम ही नहीं है और क्षमता से ज्यादा कैदियों के चलते हर तरफ गंदगी है।
– ये जेल छह दशक पहले बना था और यहां वो अपराधी रखे जाते हैं जिनके मामले कोर्ट में हैं।
– जेल में रह रहे कैदी ही यहां खाना बनाने से लेकर बाकी काम करते हैं।
– यलो टीशर्ट वाली यूनिफॉर्म में ये डांसिंग कॉन्टेस्ट से लेकर बास्केटबॉल तक सभी चीजों में पार्टिसिपेट करते हैं।