April 27, 2024

स्टूडियो में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने की रेडियो जॉकी की हत्या

सोमवार रात करीब 2 बजे वे ऑफिस लौटे थे। यहां वे अपना सामान रखने आए थे। तभी कार से आए 3 अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Trivandrum/Alive News : केरल के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में घुसकर जॉकी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने आरजे राजेश और उनके दोस्त कुट्टन पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई। वहीं कुट्टन घायल हो गया। राजेश आरजे रसिकन राजेश के नाम से काफी मशहूर थे।

स्टेज शो करके लौटे थे स्टूडियो
– एजेंसी के मुताबिक, राजेश अपने दोस्त के साथ एक स्टेज शो करने गए थे। सोमवार रात करीब 2 बजे वे ऑफिस लौटे थे। यहां वे अपना सामान रखने आए थे। तभी कार से आए 3 अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

– राजेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उनका दोस्त की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– राजेश का ऑफस मदवूर स्थित पल्लिकल पुलिस स्टेशन के पास था।

मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे राजेश
-36 वर्षीय राजेश एक अच्छे मिमिक्री आर्टिस्ट थे। साथ ही वे फोल्क सिंगर (लोक गायक) भी थे।

– राजेश “मेट्रो स्टेशन” नाम से खुद का रेडियो चैनल चलाते थे। इससे पहले राजेश रेड एफएम में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद वे दोहा में “वॉइस ऑफ केरला’ में काम करने लगे थे।

– वे हाल ही में दोहा से लौट कर भारत आए थे।