April 25, 2024

जेल से कैदी को पलवल ले जा रही पुलिस वैन को मारी टक्कर, 7 घायल

गुड़गांव 31 March :गुड़गांव के सोहना मार्ग पर धुनेला गांव के नजदीक एक पुलिस वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन में सवार एक कैदी व छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोंड़सी जेल से कैदी को पलवल ले जा रही थी पुलिस
– 6 पुलिसकर्मी एक कैदी को भोंड़सी जेल से पलवल लेकर जा रही थी। वैन जैसे ही धुनेला गांव के नजदीक पहुंची, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
– टक्कर लगने से पुलिस वैन पलट गई। वाहन चालक फरार है।