April 26, 2024

UP Election Results : जानिए किस दिग्गज ने मारी बाजी और कौन है पीछे

UP/Alive News : यूपी विधानसभा 2017 के लिए 403 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों से साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सूनामी चल रही है। भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे चल रही है। भाजपा दो तिहाई बहुमंत से आगे है। रुझानों से साफ पता चल रहा है कि सपा और बसपा को तीन अंकों में पहुंचना मुश्किल है।

जानें कौन है आगे और कौन है पीछे
कुंडा से निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया आगे चल रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर सीट से आगे चल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पीछे हैं। मऊ सदर से बसपा के प्रत्याशी मुख्तार अंसारी पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना से आगे चल रहे हैं। रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट से आगे चल रही हैं। रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान आगे चल रहे हैं। सरधना सीट से संगीत सोम आगे चल रहे हैं।