April 20, 2024

धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती

 Palwal/Alive News : कैंप कॉलोनी स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में वीरवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की।

मंगला ने कहा कि  हमें महापुरुषों के दिखाए हुए मार्ग पर ही चलना चाहिए। महापुरुषों के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उनके चरित्र का अनुसरण करके ही हम उत्तम जीवन व्यापन कर सकते हैं।

वाल्मीकि समाज ने दीपक मंगला का फूलमालाओं व पगडी बांधकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, नगर परिषद की उपाध्यक्ष आशा वती, केशव भारद्वाज, प्रवीन ग्रोवर, जगराम के अलावा अमरचंद करौतिया, रामचंद्र, सुखबीर प्रधान हसनपुर, बच्चू प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।