April 24, 2024

वासदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 में डोर टू डोर प्रचार आरम्भ किया

Faridabad/Alive News : नगर निगम वार्ड नम्बर 33 के उम्मीदवार वासदेव अरोड़ा ने आज सैक्टर 9 में डोर टू डोर प्रचार किया जिसमें उनके साथ समाज सेवी यशपाल भल्ला, वी के उप्पल, रमेश अरोड़ा, गिराज, हरीश चन्द्र आज़ाद, अजय बहल, अवतार मित्तल आदि ने उनके साथ घर घर जाकर वोट मांगे जिसमें लोगों ने उनको भरपूर समर्थन दिया। आज उनके साथ सैकड़ो लोगों का काफिला था जिसमें महिलायें और युवा साथ थे, सबसे अहम बात यह थी कि जिनके यहां वोट मांगने जाते वह स्वंम साथ में डोर टू डोर प्रचार में शामिल होते गए।

डोर टू डोर प्रचार में लोगों ने वर्तनमान पार्षद से लोग दुखी दिखे सबसे ज्यादा महिलाओं में उनके प्रति रोष दिखा। वासदेव अरोड़ा ने कहा कि वह अपने क्षैत्र के लोगों के सुख दुख में हर समय खडें रहते हैं। उन्होने लोगों के मिल रहे समर्थन और प्यार का धन्यवाद करते हुए कहा यह वार्ड मेरा घर है। सभी लोगों का एक ही मत था कि परिवर्तन बहुत जरूरी है उन्होने कहा कि पहले तो हमारे पास कोई विकल्प नही था अब हमारे वार्ड में सशक्त और मजबूत समाज सेवी विकल्प के रूप में वासदेव अरोड़ा हैं तो हम इनको भारी बहूमत से जिताकर भेजेगें।

इस मौके पर सुरेन्द्र शर्मा बोबी, अशोक सोबरन, दास, अरूण कक्ड़ अनमोल, आई एस आहूजा, टी एस चावला, सरदार भाटिया, सतीश मेहता, रमेश अरोड़ा, रमेश चन्द्र, सिंधवानी, आई एस बागड़ी, डी एम अरोड़ा, एस एल चावला, आर सी कटौच, विनोद सचदेवा, बी एस तड़ीयाल, मोहित पुनिधर, सुनील बक्षी, जे पी गुप्ता, राकेश बेदी, विनोद केला, वी वी शर्मा, विजेन्द्र जैन, मनोज वर्मा, हरीश बाटला आदि साथ थे ।