March 29, 2024

वैद्विक विद्वान आचार्य संदीप शहरवासियों को देंगे वेदो का ज्ञान

Faridabad/Alive News : पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी मानसिक, आत्मिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए आर्य केन्द्रीय सभा द्वारा आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आर्य जगत के मूर्धन्य वैदिक विद्वान आचार्य संदीप जी के सानिध्य में निम्र तिथियों में प्रात: कालीन 10:30 से 11:30 बजे और सांय कालीन 4 से 6 बजे तक इस प्रचार कार्यक्रम में ज्ञान की गंगा बहेगी।

प्रात: कालीन तिथियां इस प्रकार है 8.8.2017 को आर्य समाज नेहरू ग्रांऊड,9.8.2017 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मिर्जापुर,10.8.2017 को के.एल मेहता दयानन्द कालेज,11.8.2017 को आर्या पब्लिक स्कूल जीवन नगर,12.8.2017 थारू राम कन्या सीनियर सैकंडरी बल्लभगढ़।

सांय कालीन तिथियां इस प्रकार है 8.8.2017 को आर्य समाज एनएच- 4 में यज्ञ पद्वति, 9.8.2017 को आर्य समाज सेक्टर-7 में मानसिक शांति के उपाय, 10.8.2017 को आर्य समाज सेक्टर-15 में वैद्विक संस्कारों का महत्व, 11.8.2017 को आर्य समाज सेक्टर-55 में वैद्विक येाग,12.8.2017 को आर्य समाज नेहरू ग्रांऊड में ईश्वर का वैद्विक स्वरूप, 13.8.2017 को डींग गांव में सनातन निर्माण की वैद्विक पद्वति, 14.8.2017 को आर्य समाज सेवा सदन बल्लभगढ़ में धर्मरक्षक श्रीकृष्ण के विशिष्ट गुण, 15.8.2017 को गुरूकुल इन्द्रप्रस्थ में राष्ट्र निर्माण के मूल तत्व आदि के बारे में बताया जाएगा।

इसके उपरांत गुरूकुल में ही ऋषि लंगर की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी आर्य समाज के प्रचार मंत्री संजय खटट्र(आर्य) ने दी। संजय खटट्र ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस वेद प्रचार कार्यक्रम में पहुंचकर वैद्विक विद्वानों से ज्ञान प्राप्त करें।