April 26, 2024

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया क्रिसमस पर्व

Faridabad/Alive News : सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस का पर्व खुशी और उत्साह के साथ मनाया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को क्रिसमस के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। इसके अलावा ईसा मसीह के जीवन के बारे में भी बताया। यहां सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने क्रिसमस से संबंधित कविता व गीत सुनाए।

3

इस अवसर पर प्रैप के बच्चों ने जीसस के जन्म की सुंदर नाटयांक प्रस्तुत किया। ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के बच्चों ने गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा नर्सरी के छात्रों ने डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है। ईसाई समुदाय के लिए इस त्यौहार का वही महत्व है जो हिंदुओं के लिए दशहरा तथा दीपावली का है।

4

यह त्योहार विश्वभर में पवित्रता का संदेश लाता है तथा उच्च आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित करता है। इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने कहा कि क्रिसमस दूसरों के साथ प्रेम, आनंद और शांति बांटने का त्योहार है।

क्रिसमस समस्त मानव समुदाय को यीशू की तरह अपने कार्यों से दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का संदेश देता है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकगण एवं अभिभावक भी मौजूद थे।