April 20, 2024

विपुल गोयल ने किया परशुराम भवन का शिलान्यास

Faridabad/ Alive News: उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद में परशुराम भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 सुरेन्द्र शर्मा (बबली) और ब्राह्मण सभा के सद्स्यों ने उद्योग मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भगवद् गीता पाठ और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

विपुल गोयल ने इस मौके पर कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अत्याचार के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है, गीता का सार भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश देता है और कवियों की कलम तो अन्याय के खिलाफ लड़ाई में तलवार से भी घातक है। इसीलिए इन तीनों आयोजनों का संगम एक ही संदेश देता है कि बुराई के खिलाफ बदलते भारत के दौर में बुराईयों के खिलाफ युद्ध में हम सच्चाई का साथ दें। इस कार्यक्रम में पार्षद सुभाष आहुजा, विनोद भाटी, नरेश नंबरदार, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा, अतुल त्रिखा, अनीता शर्मा, सुखवीर मलेरना जी, बीडी कौशिक, बृजमोहन वशिष्ठ, महेश शर्मा, जे शी शर्मा, जगमोहन थानेदार, ज्ञानदेव वत्स, त्रिलोक चन्द और कपिल मोहना अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।