April 16, 2024

हम सभी को देश व प्रदेश की प्रगति में सहायक बनना चाहिए : अजय गौड

Faridabad/Alive News : अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति पंजाबी सभा के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन अजय गौड के निवास पर जाकर उनको बुके देकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद दल के नेता ओमप्रकाश रक्षवाल भी मोजूद थे।  इस मौके पर अजय गौड ने  समिति के आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन प्रेम दीवान, शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान, शहरी महासचिव कुलदीप सिंह साहनी ने अजय गौड का मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी।
अजय गौड ने कहा कि हम सभी को देश व प्रदेश की प्रगति में सहायक बनना चाहिए ताकि हमारा देश फिर से सोने की चिडिया कहलाये और अमन व शान्ति का प्रतीक भारत जाना पहचाना जाये। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से संतुष्ट है और सभी पार्टी के निर्णयों व योजनाओं का मान सम्मान कर रहे है। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष टोनी पहलवान व शहरी महासचिव कुलदीप सिंह साहनी, आरडब्लयू सैक्टर 19 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार, सुरेन्द्र सिंह सांगा ने कहा कि अजय गौड जी को वह काफी वर्षो से जानते है और इन्होंने सदैव भाजपा में रहकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया और पार्टी को मजबूत बनाया है।
पार्टी में जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए इन्होंने समस्त जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को मजबूत बनाया है और आज उसी का प्रतिफल है कि उन्हे इतनी बडी जिम्मेवारी सोंपी गयी है जिससे आज फरीदाबाद भी अपने आपको गोरवान्वित महसूस कर रहा है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा सहित प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हैं।