April 23, 2024

हवन यज्ञ तथा प्रसाद वितरण के साथ किया नववर्ष का वेलकम

Faridabad/Alive News : रविवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-10 स्थित आजाद़ पार्क में हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ का आयोजन जगदीश वर्मा के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप से मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी, भाजपा नेता वासदेव अरोड़ा ने आहुति प्रदान करते हुए सभी सेक्टरवासियों के कल्याण की कामना की एवं पार्क में मौजूद सभी को नववर्ष की शुभकामनायें तथा भाईचारे का संदेश दिया और लोगों को विश्वास दिलाया कि गत वर्ष के भातिं लोगों के साथ उनके सुख-दुख के साथी बने रहेंगे।

इस हवन-यज्ञ के अवसर पर मुख्य लेागों जगदीश वर्मा, वी.के.उप्पल, यशपाल भल्ला, आर.सी कटोच, वी.के. सहगल, टी.सी. कनोजिया, विनोद मगू, संजय भटेजा, विनोद सहगल, ललित गुप्ता, रमेश चौधरी, महेंद्र चौधरी, सुरेश वर्मा, युगल किशोर, महेश शर्मा, माटा प्रशाद, तिवारी जी, रामपाल, कश्मीर सिंह, आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर एवं सडक़ों से लेकर जिस तरह जगह-जगह लगातार पौधारोपण हुआ है। उससे जहां क्षेत्र में पर्यावरण में शुद्धता आई है। वहीं लोगों का स्वास्थ भी ठीक हुआ है। जिसके लिए मैं हमारे क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने क्षेत्रवासियों की हर समस्या को हमारे बताने पर तुरंत हल करवाया है।

सेक्टरवासियों को संबोधित कर विश्वास दिलाते हुये अरोड़ा ने कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो तो वे उसे शीघ्र करवाने का प्रयास करेगे। जिसके लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा से खुले हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में जितने कार्य हुऐ हंै उतने पहले कभी भी नहीं हुुुुुुुुुुुए। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल की अगुवाई में क्षेत्र में किसी भी प्रकार के लंबित कामों को नववर्ष में जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में यज्ञ की विशेष महत्ता है। उन्होंने यज्ञ कार्य को सबसे पवित्र एवं श्रेष्ठ कार्य बताते हुए इससे होने वाले लाभ से अवगत करवाया। श्री वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आर.डब्लू.ए का भी गठन किया गया है। जिसे जल्द घोषित किया जाएगा। हवन-यज्ञ के पूर्ण होने पर सभी को प्रसाद भी वितरण किया गया।