April 25, 2024

शिक्षा भारती स्कूल ने किया प्रभात फेरी का स्वागत                    

Faridabad/ Alive News : धन गुरू श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री नौरंग पंचायती गुरुद्वारा 2 सी, ब्लॉक एनआईटी फरीदाबाद द्वारा रोजाना सवेरे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। रविवार की प्रभात फेरी का स्वागत सोहना रोड पाखल स्थित शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल के प्रागण में किया गया।

स्वरे तकरीबन पांच बजे प्रभात फेरी के रूप में संगत स्कूल पहुंची जन्हा पर फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। स्कूल में लगभग 7 बजे तक गुरू का कीर्तन हुआ तथा सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की अरदास की गई तथा उसके उपरान्त अरदास एवं सुखाशन गुरू जी का अटूट लंगर बांटा गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसपल सुशील गेरा, संस्था के अध्यक्ष गुलशन कुमार अरोड़ा, डायरेक्टर सुरेन्द्र गेरा, स्टाफ मेम्बर्स, अभिभावकगण, छात्र-छात्राएं और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। गुलशन कुमार अरोड़ा ने आए हुए सभी साध संगत का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।