March 29, 2024

जनसमस्याओं को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा से मिले जनकल्याण समिति के सदस्य

Faridabad : जनकल्याण समिति सैक्टर-22 का एक प्रतिनिधिमंडल आज क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक प. मूलचंद शर्मा से मिला एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ठा. अनिल प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। ठा. अनिल प्रताप सिंह ने विधायक प. मूलचंद शर्मा को अवगत कराया कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में पानी, सीवर जाम व सडको की हालत काफी खस्ता है उन्होंने कहा कि यह सभी मूलभूत सुविधाएं है जिन्हें जनता को सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इसीलिए इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाये ताकि जनता ने जिस विश्वास से आपको इस आसीन किया है वह विश्वास सदैव बना रहे।

उन्होंने विधायक को अन्य कई और समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर विधायक ने कहा कि वह जल्द ही इन सभी समस्याओं के विषय को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व निगम प्रशासन से बातचीत करके इन समस्याओं को हल करवा देंगे। उन्होंने कहा कि जनता को विकास की किसी भी कीमत पर कमी नहीं रहने दी जायेगी इसका मैं वादा करता हूं। प. मूलचंद शर्मा ने कहा कि जनता के हर सुख दुख का साथी बनना भाजपा का पहला ध्येय है और यह ध्येय सदैव बना रहेगा। आप सभी की जो भी समस्याएं है उन्हें क्रमबद्ध तरीके से जल्द ही दूर कर दिया जायेगा।

अंत में जन कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हमारी यह समस्याएं जल्द ही दूर कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि विधायक को जिस विश्वास से हमने विधायक बनाया है उस विश्वास को विधायक महोदय सदैव बनाये रखेंगे इसका हमें विश्वास है। इस अवसर पर समस्त समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।