April 25, 2024

जब स्कूलों में गूंजी जिंगल बेल की गूंज…

Faridabad/Alive News : क्रिसमस के मौके पर शहर के स्कूलों में दिखा क्रिसमस का रंग। जहां बच्चों में सेंटा और फैरी बनने का उत्साह दिखा। वहीं सेंटा ने भी खुब बच्चों को हसाया। कहीं क्रिसमस ड्रामा तो कहीं सेंटा क्लॉज के परिधानों में बच्चे सजधज कर आए। बच्चों का कहना था कि यीशु का अर्थ है कि ईश्वर हमारे साथ है। शिक्षकों ने क्रिसमस-ट्री में लगी घंटियां और स्टार का महत्व भी बताया।

24-dec-photo-4

क्रिसमस पर जीबीएल स्कूल के छात्रों ने जमकर की मस्ती
एसजीएम नगर के जीबीएल स्कूल में क्रिसमस-डे आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रिंसीपल हरिश चुघ ने बच्चों के साथ केक काटकर किया और गुब्बारे, टॉफियां और कई उपहार बच्चों को बांटे। इस मौके पर बच्चों ने बाइविल की कई महत्वपूर्ण बातें बताईं और बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर एक नाटक का मंचन किया। वहीं हरिश चुघ ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस की बधाई देते हुए प्रभु यीशु मसीह के आर्दशों पर चलने को कहा।

24-dec-photo-3

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में आया सेंटा
चावला कालोनी स्थित सेंट सरस्वती शिशु सदन स्कूल में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चें सेंटा, मरियम और परियों के परिधान पहनकर आए। क्रिसमस के अवसर पर गुब्बारे, टॉफियां और कई उपहार बच्चों को बांटे। इस मौके पर बच्चों ने लोकनृत्य भी किया जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्कूल के चेयरमैन वाई.के.महेश्वरी ने बच्चों को क्रिसमस और नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर धर्मो के त्यौहार को जानने और समझने का मौका मिलना चाहिए, तभी जाकर वह दूसरे धर्मो को समझ सकते है। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

24-dec-photo-5

तरूण स्कूल में लघु नाटिका में यीशु के जन्म को दर्शाया
पल्ला स्थित तरूण निकेतन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूली छात्रों ने क्रिसमस के मौके पर लघु नाटिका के जरिए प्रभु यीशु के जन्म को बहुत ही सुन्दर ढग़ से दर्शाया। मेरी क्रिसमस शॉंग पर छात्रों ने डांस किया और इस मौके पर जमकर मस्ती की। सेंटा बने छात्रों ने सभी को टॉफिया और उपहार बांटे। वहीं स्कूल के चेयरमैन कमल तंवर ने छात्रों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी और कहा कि सभी त्यौहार जीवन में खुशियां लेकर आते है और हमें इन अनमोल लम्हो को खुलकर जीना चाहिए। क्रिसमस का त्यौहार हमें प्यार और त्याग का मैसेज देता है और इसी पथ पर चलते हुए हमें अपने जीवन को प्रेम और त्यागमय बनाना चाहिए। वहीं स्कूल की प्रिंसीपल पी.एल.सिंह, वाईस प्रिंसीपल राधा तंवर और प्रबंधिका स्वाति सिंह ने सभी छात्रों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

24-dec-photo-6

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में बच्चों ने मनाया क्रिसमस
कुंदन ग्रीन वैली में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मना। एक लघु नाटिका यीशु मसीह के जन्म पर आधारित का मंचन हुआ। बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की। इसमें युसूफ मरियम, यीशु व सेंटा क्लॉज आदि बने। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। इससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल निदेशक भारत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्रिसमस-ट्री सजाया गया। इस दौरान बच्चों की नृत्य एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रभु यीशू की झांकी सजाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और अंत में केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

24-dec-photo-7

रतन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम
सीकरी स्थित रतन कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य निशि गुप्ता ने क्रिसमस-ट्री लाइटिंग करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नामक लघुनाटिका प्रस्तुत किया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने क्रिसमस कैरल प्रस्तुत किया। वहीं सिन्ड्रेला नाटक पेश किया गया जो कि अंग्रेजी में दर्शाया गया। प्रधानाचार्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बेटियां देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है और देश प्रेम की भावना आती है। कार्यक्रम के बाद टीचर्स व पेरेन्ट की वार्तालाप वर्कशाप का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का समापन किया।