April 19, 2024

मोनालिसा के शादी में क्यों, रो पड़े मनु पंजाबी

Mumbai : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ‘बिग बॉस’ के घर में शादी कर ली है। मंगलवार रात ब्वॉयफ्रेंड एक्टर विक्रांत सिंह के साथ उन्होंने सात फेरे लिए। इस मौके पर मोना और विक्रांत के फैमिली मेंबर्स के अलावा भोजपुरी एक्टर रवि किशन, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) सहित कुछ अन्य क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल रहे। बुधवार रात टीवी पर इस स्पेशल इवेंट को टेलीकास्ट किया जाएगा।

मोना की शादी देख निकले मनु के आंसू…

5

मोना ने जैसे ही विक्रांत के साथ सात फेरे लिए, मनु पंजाबी टूट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनु इस दौरान अपने इमोशंस नहीं रोक सके और उनके आंसू निकल आए। हालांकि, उन्होंने मोना और विक्रांत को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में मनु शुरुआत से ही मोनालिसा के सबसे करीब थे।